लालगंज: हलिया के बंहैता गांव के 18 वर्षीय युवक की बेंगलुरु में इलाज के दौरान मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
हलिया थाना क्षेत्र के बंधैता गांव निवासी 18 वर्षीय शिवम की बेंगलुरु में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद मृतक का शव सोमवार शाम घर पहुंचने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सोमवार देर रात करीब 9:00 बजे मृत्यु युवक के शव का दाहसंस्कार हुआ। परिजनों ने बताया कि शिवम बेंगलुरु में रहकर फुल्की गोलगप्पा की दुकान लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था।