जमुई: समाहरणालय में 76वें गणतंत्र दिवस पर DM ने किया झंडोत्तोलन, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Jamui, Jamui | Jan 26, 2025 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को दिन के 11:00 बजे समाहरणालय में डीएम अभिलाषा शर्मा ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ लहराते तिरंगे को सलामी दी गई।।वहीं पुलिस जवानों द्वारा भी परेड कर तिरंगे को सलामी दी गई। उंसके बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदाधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।