कोल: अलीगढ़ के शमशाद मार्किट में खुद कार चलाकर पहुंचे जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, परिचित की कब्र पर पढ़ा फातिहा
Koil, Aligarh | Jun 11, 2025 जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अपने परिचित साजिद खान की कब्र पर फातिहा पढ़ने अलीगढ़ पहुंचे। वह खुद अपनी कर की ड्राइविंग कर आफताब मंजिल पहुंचे। यहां उन्होंने परिचित साजिद खान के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री को गाड़ी चलाता देख देखने वाले दंग रह गए।