कोल: अचल ताल, पंचायती प्लॉट को कब्जा मुक्त कराने पर पड़ोसियों को पड़ा भारी, दबंगों ने मारपीट कर चार लोगों को किया घायल
Koil, Aligarh | Jun 10, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क इलाके के अचल ताल की है।जहां पंचायती प्लॉट पर हुए अवैध कब्जे को कब्जा मुक्त कराना पड़ोसियों को भारी पड़ गया। कब्जा मुक्त करने गए पड़ोसियों के साथ दबंगों ने लाठी डंडों से मारपीट करते हुए चार लोगों को घायल कर दिया।घायलों के द्वारा क्षेत्रीय पुलिस को अवगत कराते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई।