कोल: अचल ताल में दबंगों ने दंपति को मारपीट कर किया घायल, दंपति ने कहा- अपने ही प्लॉट पर जाने से रोकते हैं दबंग
Koil, Aligarh | Jun 10, 2025 अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क इलाके के अचल लाल की है। जहां घायल दंपत्ति के द्वारा दबंगों पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की है। घायल दंपति का आरोप है कि दबंग उनके ही प्लॉट पर उनको जाने से रोकते हैं। जब वह प्लॉट में घुसने का प्रयास करते हैं तो दबंग मारपीट करते हैं। घायल दंपति का आरोप है कि दबंग उनके प्लॉट पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं।