कोल: गांधीपार्क में दबंग ने महिला के साथ गाली-गलौज कर की मारपीट, घायल महिला ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
Koil, Aligarh | Jun 10, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क इलाके के नौरंगाबाद छावनी की है। जहां दबंग के द्वारा एक महिला के साथ पहले तो गाली-गलौज की गई जब महिला ने विरोध किया तो दबंग ने महिला के साथ मारपीट की जिसके कारण महिला का सिर फट गया और वह घायल हो गई। घायल महिला के द्वारा 112 पर सूचना देने के बाद थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की गई।