डग: चौमहला रोड पर वन विभाग ने पंचमेल लकड़ी से भरी एक पिकअप को किया जब्त
Dug, Jhalawar | Feb 2, 2024 डग में वन विभाग की टीम ने चौमहला रोड पर कार्रवाई करते हुए पंचमेल लकड़ी से भरी पिकअप जब्त की है। जिसे वन विभाग के कार्यालय लाकर खड़ा करा दिया गया है। कार्रवाई में टीम प्रभारी कैलाशचंद्र सेन, सुनीता चौधरी, शंभूलाल व सुशील रेगर शामिल रहे।