डग: डग में जिला कलक्टर ने तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण
Dug, Jhalawar | Jan 31, 2024 डग में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बुधवार को तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने तहसील संबंधी समस्त कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यालय संबंधी कार्यों एवं आमजन से जुड़े कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिए। साथ ही सभी प्रकरणो के शीघ्र निस्तारण के निर्देश देकर रिक्त पदो की जानकारी ली