डग: चौमहला में पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण करते ट्रैक्टर ट्रॉली से लाउडस्पीकर किया जब्त
Dug, Jhalawar | Jan 29, 2024 चौमहला मे पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण करते ट्रैक्टर ट्राली से लाउडस्पीकर जप्त किया। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर चालक द्वारा तेज आवाज मेंलाउडस्पीकर बजाया जा रहा था जिसके पीछे वाहनों की कतार लगी हुई थी जो कि साइड देने के लिए लगातार हॉर्न बजा रहे थे लेकिन तेज आवाज के कारण हॉर्न की आवाज सुनाई नहीं दे रही थी जिस पर पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण करने पर लाउडस्पीकर जब्त किया।