डग: डग में पुलिस ने 4 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
Dug, Jhalawar | Jan 27, 2024 डग पुलिस ने विगत 4 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है जिला पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर ने बताया कि जिला मुख्यालय द्वारा फरार वारंटी, अवैध मादक पदार्थ तस्करो, अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ अभियान चलाया हुआ है जिसके तहत गठित टीम ने कार्यवाही करते हुए विगत 4 वर्षो से फरार चल रहे स्थाई वारंटी शंकर सिंह जाति सौंधिया राजपूत को गिरफ्तार किया।