डग: नंदपुर गांव में मामूली बात को लेकर दो युवकों में हुआ विवाद पत्थर से किया हमला
Dug, Jhalawar | Jan 29, 2024 डग थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में मोटरसाइकिल पर सीमेंट की बोरी रखने की बात को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया जिस पर एक युवक ने दूसरे युवक पर पत्थर से हमला कर दिया जिसमें पीड़ित युवक के सिर, नाक व कंधे में चोट आई है। जिस पर पीड़ित युवक द्वारा थाने में मामला दर्ज करवाया गया, जहां पुलिस द्वारा पीड़ित का मेडिकल करवाकर मामले में अनुसंधान प्रारंभ किया गया।