रावतभाटा: रावतभाटा में चंबल घाट पर दिखे दुर्लभ ऊदबिलाव, पानी में अठखेलियां और शिकार का वीडियो कैमरे में कैद
विजय सिंह ने शनिवार शाम 7 बजे बताया कि रावतभाटा में चंबल नदी किनारे शनिवार को ऊदबिलावों का झुंड नजर आया। ऊदबिलाव काफी देर तक पानी में तैरते, डुबकी लगाते और शिकार करते रहे। कभी लहरों के बीच तेजी से तैरते तो कभी पानी में गायब होकर अचानक सतह पर आते दिखाई दिए। क्षेत्रीय वन अधिकारी दिनेश नाथ के अनुसार चंबल का मीठा पानी और स्वच्छ वातावरण इनके लिए अनुकूल है। वन विभ