किशनगंज: बिना परमिट और बीमा के दौड़ रही स्कूल बस, पुलिस ने किया जब्त; बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल
रविवार दोपहर 12 बजे मिली केलवाड़ा स्थित वीर तेजा स्कूल की एक बस बिना परमिट, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के बच्चों को लेकर संचालित होती मिली। बस से डीजल व ऑयल का धुआं निकलने की शिकायत पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार ने बस को जब्त कर थाने भिजवाया।