महोबा: UPI पर MDR शुल्क के विरोध में कलेक्ट्रेट में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, PM मोदी को भेजा ज्ञापन
Mahoba, Mahoba | Oct 12, 2026 भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और युवा जिला व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर UPI पर प्रस्तावित MDR शुल्क वापस लेने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि अतिरिक्त शुल्क से छोटे और मध्यम कारोबारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।