महरौनी: ग्राम पठा विजयपुरि स्थित सोलर पावर प्लांट से गिरफ्तार चोरों के पास से एक देशी तमंचा व कारतूस बरामद
ग्राम पठा विजयपुरा स्थित सोलर पावर प्लांट में लगभग आधा दर्जन चोरों ने कॉपर वायर की चोरी करने का प्रयास किया था। शोर शराबा होने पर चोरों द्वारा गार्डों के ऊपर फायरिंग की गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मौके से भाग रहे लगभग आधा दर्जन चोरों में से दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया था। जिनकी तलाशी के दौरान एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।