पन्ना: DM ने खाद्यान्न वितरण में लापरवाही के आरोप में उचित मूल्य दुकान विक्रेता आदित्य त्रिपाठी के खिलाफ FIR दर्ज कराई
Panna, Panna | Nov 11, 2024 पन्ना जिले के कलेक्टर सुरेश कुमार ने खाद्यान्न वितरण में लापरवाही के आरोपों पर कड़ी कार्यवाही की है। कलेक्टर के निर्देश पर शाहनगर विकासखंड की चौपरा उचित मूल्य दुकान के विक्रेता आदित्य त्रिपाठी के खिलाफ FIR दर्ज की गई। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मेघा चंदेल की जांच में राशन वितरण में अनियमितता के आरोप सही पाए गए।