बांके बाज़ार: विद्यालय में बाउंड्री वॉल का अभाव, बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर
बाँके बाजार प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय ब्रह्ममौरिया में आज भी छात्र-छात्राएं मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जमीन पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विद्यालय में पर्याप्त बैठने की व्यवस्था नहीं होने से बच्चों को रोजाना फर्श पर बैठकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ती है। वहीं विद्यालय परिसर में बाउंड्री वॉल नहीं होने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है।