धनौरा: गजरौला में चोरी के शक में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, घर में घुसकर जमकर मारपीट और पथराव, कई घायल
चोरी के शक में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर मारपीट और पथराव घर में घुसकर हमला करने का आरोप, कई घायल; घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर में चोरी के शक को लेकर दो पक्षों के बीच पुराना विवाद बुधवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए।