डिंडौरी: अमनी पिपरिया स्वास्थ्य केंद्र का शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं के लिया जायजा
डिंडौरी जिले के अमनी पिपरिया गांव के स्वास्थ्य केंद्र का शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने निरीक्षण करते हुए पानी दवाई भवन की मरम्मत आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया । दरअसल स्वास्थ्य केंद्र रोगी कल्याण समिति की मंगलवार दोपहर 3:30 बैठक लेते हुए स्वास्थ्य केंद्र कि समस्याओं को सुन कर तत्काल निराकरण कराने का आश्वासन दिया ।