कानपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा!
गुजैनी थाना क्षेत्र में एक महिला ने होमगार्ड पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए बीच सड़क जमकर हंगामा किया। वायरल वीडियो में महिला होमगार्ड की वर्दी पकड़कर थप्पड़, लात और धक्का-मुक्की करती दिखाई दे रही है।
घटना कारगिल पेट्रोल पंप के सामने अंडरपास के पास की बताई जा रही है। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और पूरे मामले की जांच में जुटी है। अभी तक किसी भी पक्ष के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
📲 ऐसी ही हर बड़ी और भरोसेमंद खबर के लिए Follow करें @GroundZeroNews
.
.
.
#Kanpur #KanpurNews #Gujaini #BreakingNews #ViralVideo HomeGuard