कानपुर: दूसरे निकाह के दौरान मैरिज लॉन में हाईवोल्टेज ड्रामा!
चकेरी के श्यामनगर स्थित एक मैरिज लॉन में उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवक के दूसरे निकाह के दौरान उसकी पहली पत्नी मौके पर पहुंच गई। महिला का दावा है कि उसका अभी तक तलाक नहीं हुआ है और मामला अदालत में विचाराधीन है। विरोध के बाद निकाह रुक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे समेत दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Ground Zero News | Kanpur
#Kanpur #KanpurNews #BreakingNews #GroundZeroNews #Chakeri ShyamNagar