सेन्हा: सेन्हा में घर के नजदीक मिली परिवहन सेवा, विशेष शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने कराया ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को परिवहन सेवाएं घर के नजदीक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 'परिवहन कार्यालय आपके द्वार' अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को दोपहर करीब 12:30 बजे लोहरदगा जिला परिवहन विभाग की ओर से सेन्हा प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय विशेष पंचायत स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर