जमुई: खैरमा के पास ई-रिक्शा के पलटने से चालक हुआ घायल, अग्निशमन विभाग की टीम ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 1, 2024 खैरमा के पास सामने से आ रही कार से साइड लेने के दौरान ई- रिक्शा पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ई- रिक्शा से दबकर चालक बुरी तरह घायल हो गया, जबकि ई-रिक्शा पर सवार यात्री बाल- बाल बच गए।घायल ई- रिक्शा चालक को अग्निशमन वाहन के कर्मियों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।