मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने पीड़ित के साथ की मारपीट, एसपी कार्यालय में की शिकायत
कुरावली थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानूगोयान निवासी दीपांशु पुत्र सतीश चंद्र ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि मामूली कहांसुनी होने पर दबंगों ने उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिसको लेकर पीड़ित ने थाने में शिकायत की लेकिन थाना पुलिस की तरफ से दबंगों पर कार्रवाई नहीं हुई है। कार्रवाई को लेकर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है।