लखीसराय: करारी पिपरिया गांव में ब्रह्म स्थान के पास से पुलिस ने अवैध बालू से भरा ट्रैक्टर जब्त किया, चालक गिरफ्तार
पिपरिया पुलिस ने करारी पिपरिया गांव में ब्रह्म स्थान के पास से एक अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त किया है.मामले में दियारा पिपरिया गांव के रहने वाले राजेश यादव की उर्फ हथौड़ी यादव के पुत्र ट्रैक्टर चालक अमरजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है. जिसे मंगलवार पूर्वाह्न 10:50 बजे पिपरिया थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया है. ट्रैक्टर में सफेद बालू लोड है.