रफीगंज: रफीगंज में युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
रफीगंज शहर के न्यू एरिया राजा बगीचा मोहल्ले में मंगलवार की रात करीब 8 बजे एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अब्दुलपुर महावीर गंज निवासी मोहम्मद सदीक के 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद फैज़ के रूप में हुई है। रफीगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टि में मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है।