भभुआ: समेकित जांच चौकी मोहनिया से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 260 लीटर शराब के साथ 2 धंधेबाजों को किया गिरफ्तार, कार ज़ब्त
Bhabua, Kaimur | Dec 22, 2025 समेकिति जांच चौकी मोहनिया से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 260 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर एक कार जब्त किया है। सोमवार को 5 बजे उत्पाद थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि गिरफ्तार दोनों वाराणसी जिला के लोहता थाना क्षेत्र अंतर्गत मानस नगर कॉलोनी फुलवरिया गेट निवासी विकास यादव तथा दूसरा उसी थाना क्षेत्र के लहरतारा गांव निवासी विक्की सिंह बताया जाता है।