BIHAR COUNCIL OF SCIENCE & TECHNOLOGY के राज्य स्तरीय वार्षिक SIR C.V. Raman talent search in science 2026 का आयोजन वर्ग 6 से वर्ग 12 तक के छात्रों के लिए 29 November 2025 एवं 01 December 2025 में किया गया था।
जिसमें राज्य भर के कुल-48249 छात्रों द्वारा भाग लिया गया।
अनु० जाति अनु० जनजाति कल्याण विभाग, बिहार, पटना द्वारा संचालित डॉ० भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय, सोनैली, कटिहार के कक्षा 09 के छात्रों द्वारा जिला स्तर पर विवेक कुमार ने प्रथम स्थान एवं विशाल कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। श्री आशुतोष द्विवेदी, जिला पदाधिकारी, कटिहार के द्वाराआज दिनांक-17.07.2026 को उत्तीर्ण छात्रों को प्रमाण-पत्र और मेडल से सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।
डॉ० भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय में नामांकित छात्रों को आवासन, भोजन, पठन-पाठन हेतु लाईब्रेरी, डिजिटल क्लास, कम्प्यूटर लैब एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की समुचित व्यवस्थाएं निःशुल्क उपलब्ध करायी जाती है।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar SC&ST Welfare Dept. of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar @topfans #katihar
Katihar, Bihar | Jul 17, 2026