बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने 50 लीटर देशी चुलाई ज़हराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस 50 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार कर बुधवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के खैरी का राजू पासवान व बीर बहादुर पासवान है। एक झोपड़ी से पहले राजू पासवान की गिरफ्तारी हुई,उसकी निशानदेही पर बीर बहादुर पासवान की गिरफ्तारी हुई। दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज।