दतिया नगर: दतिया में खतरनाक कट बंद होगा, हादसों के कारण फैसला, हाईवे पर लगेंगी लाइटें, गोवंश हटाने का अभियान
दतिया जिले में बढ़ते सड़क हादसों ने प्रशासन को सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया है। वर्ष 2025 में गोराघाट बॉर्डर से चिरोला बॉर्डर तक 80 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जबकि न्यू कलेक्ट्रेट से झांसी चुंगी मार्ग पर 22 हादसे सामने आए। इन आंकड़ों के बाद सड़क सुरक्षा समिति ने हाईवे सुरक्षा को लेकर व्यापक योजना लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है।