खलीलाबाद: मिशन शक्ति 5.0: नाबालिग बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी रामपुर चौराहे से गिरफ्तार
धनघटा पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी रवि को रामपुर चौराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपी को 26 जून की शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई में दबोचा गया है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय भेजा।