हजारीबाग के जंगलों में 'काले हीरे' का खौफनाक खेल: आधी रात को जंगल से गुजरते 18 चक्का ट्रकों का क्या है राज?
प्रशासन की 'सेटिंग' या माफियाओं का डर? छापेमारी तो हुई, लेकिन मुख्य सूत्रधारों तक क्यों नहीं पहुँच पा रही खाकी?
हजारीबाग: क्या हजारीबाग के जंगलों में कानून का राज है या कोयला माफियाओं का समानांतर साम्राज्य? सामने आई घटना ने एक बार फिर उन सवालों को हवा दे दी है, जिन्हें प्रशासन अक्सर फाइलों में दबा देता है। गुरुवार की अहले सुबह, जब पूरी दुनिया सो रही थी, तब चरही थाना क्षेत्र के जोराकाठ जंगल से गुजर रहे तीन 18 चक्का ट्रेलर ट्रकों ने हजारीबाग के इस 'अवैध कालाबाजारी' के खेल की कलाई खोल दी है।
क्या यह महज एक रूटीन छापेमारी थी या किसी बड़े सच का ट्रेलर?
सीसीएल सुरक्षा टीम की गश्ती के दौरान जब ये ट्रक पकड़े गए, तो इनमें करीब 45 से 50 टन अवैध स्टीम कोयला लदा था। कागजात मांगने पर चालकों के पास कोई जवाब नहीं था। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल बानगी भर है; ह�