मानिकपुर: मानिकपुर की ग्राम पंचायत कोटा कंदेला के लेधौवा में गंदगी का अंबार, नालियां भरी, सफाई कर्मी नदारत
चित्रकूट, मानिकपुर: सिग्मा कोटा पंचायत के लेधौवा मजरा में गंदगी का अंबार है। नालियां चोक होकर पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।तस्वीरे बुधवार शाम 6 बजे की है, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दो महीने से सफाई कर्मी नहीं आए। गंदगी से मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ा, बीमारियों का खतरा बना हुआ है।