जांजगीर: पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप के सामने सड़क हादसा, रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल
जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप के सामने मोटरसाइकिल चालक द्वारा रिक्शा को टक्कर मारने से सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में रिक्शे में सवार एक व्यक्ति और मोटरसाइकिल पर सवार दोनों लोगों को चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तीनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है।