देहरादून: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर चोरों को राजेश्वरी कॉलोनी के पास से किया गिरफ्तार, चोरी का सामान किया बरामद
सोमवार को शाम4.15 बजे पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने विद्या विहार फेस-1 कारगी रोड, देहरादून स्थित घर में हुई चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर चोरों दीपेन्द्र सिंह, उर्फ पंडत,आकाश रावत, पुत्र युद्धवीर सिंह रावत, आयुष बिष्ट उर्फ एलोन, पुत्र सोहन सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है ।