मंडला: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तिथियां घोषित, कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने दी जानकारी
Mandla, Mandla | Apr 6, 2026 जिला प्रशासन के निर्देशन में वर्ष 2026-27 के अंतर्गत ’मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना’ के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में किया जाएगा। इस संबंध में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा तिथियों एवं स्थलों की जानकारी दी गई है।