हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर नशे की कमाई से खड़ा किया एक करोड़ का मकान, पुलिस ने किया फ्रीज
जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशन में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन चक्रव्यूहÓ के तहत हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर एवं नशा तस्कर इरफान खान उर्फ फान की करीब एक करोड़ रुपए कीमत की रिहायशी संपत्ति को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के तहत फ्रीज किया है।