बहोरीबंद: बहोरीबंद थाने में बदलाव: विजय विश्वकर्मा बने नए थाना प्रभारी
बहोरीबंद थाना में हाल ही में प्रशासनिक स्तर पर हुए बदलाव के बाद नवागत थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई कार्यवाही के तहत तत्कालीन थाना प्रभारी अखिलेश दहिया को लाइन अटैच कर दिया गया था। इसके साथ ही एक आरक्षक को भी निलंबित किया गया था।