पदमपुर: गेहूं की खरीद में आ रही समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने पदमपुर एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
गेहूं की सरकारी खरीद में आ रही समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के द्वारा पदमपुर के एसडीएम कार्यालय पर सोमवार को दोपहर 1:00 धरना प्रदर्शन किया गया। किसान नेता रविंद्र तरखान ने जानकारी देते हुए कहा गेहूं का पूरा उठाओ किसानों को पूरा वारदाना देने गेहूं की पूरी खरीद करने और गेहूं का खरीद लक्ष्य बढ़ाने की मांग।को लेकर एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।