धोरैया: प्रखंड कार्यालय धोरैया में जनगणना कार्य को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
Dhuraiya, Banka | Apr 17, 2026 प्रखंड कार्यालय धोरैया में स्वगणना जागरूकता सह कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को दिन के करीब 11 बजे से बीडीओ अरविंद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ.इसमें प्रखंड प्रमुख रंजू देवी,बीपीआरओ अनुपम अनुराग,स्वच्छता पर्यवेक्षक,कार्यपालक सहायक सहित विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.इसमें लोगों को स्व गणना हेतु प्रेरित किया गया.