हरसूद: शिक्षकों की पात्रता परीक्षा रद्द करने की मांग के साथ शिक्षकों ने रैली निकाली, ज्ञापन सौंपा
Harsud, Khandwa | Apr 11, 2026 शिक्षकों की पात्रता परीक्षा निरस्त करने सहित लंबित मांगों एवं समस्याओं को लेकर शनिवार शाम को शिक्षकों ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार सुरेशचंद्र बामनिया को सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों ने शिक्षकों की पात्रता परीक्षा निरस्त करने सहित आठ बिंदुओं की मांग पूरा करने की मांग मुख्यमंत्री से की।