Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
hoshangabad.news
No video available
1
नर्मदापुरम: ट्राइडेंट कंपनी बुधनी में 2 नवंबर से आरंभ हो रहा दीवाली मेला#Deewali #Deewalimela #megasale #trident #fair
Hoshangabad Nagar, Hoshangabad
| Oct 31, 2023
#deewali
#deewalimela
#megasale
#trident
#fair
MORE NEWS
पिपरिया: खंड स्तरीय जनसुनवाई के दौरान सुनी गई आमजन की समस्याएं
Hoshangabad Nagar, Hoshangabad | Jun 3, 2026
💠 पिपरिया ने खंड स्तरीय जनसुनवाई के दौरान सुनी गईं आमजन की समस्याएं ➡️ मंगलवार को अनुभाग पिपरिया अंतर्गत खंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयसीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए। तहसील पिपरिया में आयोजित खंड स्तरीय जनसुनवाई में एसडीएम पिपरिया अकीप खान उपस्थित रहे। उन्होंने जनसुनवाई में आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का निराकरण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ➡️ इसी प्रकार बनखेड़ी खंड स्तरीय जनसुनवाई में तहसीलदार बनखेड़ी द्वारा आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई कर त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। जनसुनवाई के दौरान तहसील पिपरिया में कुल 21 आवेदन तथा बनखेड़ी में कुल 06 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department Of Revenue, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026
पीएम आवास योजना 2.0: सीएमओ ने हितग्राहियों को शीघ्र निर्माण शुरू करने के दिए निर्देश नगर परिषद सोहागपुर के सभा कक्ष में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री धर्मेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत प्रथम किश्त प्राप्त करने वाले हितग्राहियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में सीएमओ श्री शर्मा ने हितग्राहियों से सीधी चर्चा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द मकान निर्माण कार्य प्रारंभ करें। उन्होंने हितग्राहियों को सख्त हिदायत दी कि शासन से प्राप्त राशि का उपयोग केवल आवास निर्माण में ही किया जाए, अन्य कार्यों में नहीं। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी हितग्राहियों को योजना से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी और निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए मार्गदर्शन किया। बैठक में आगामी किश्तों के भुगतान और आवास निर्माण की चरणबद्ध प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि निर्माण की गति के आधार पर ही अगली किश्तें जारी की जाएंगी। इस अवसर पर पार्षद श्री धर्मदास बेलवंशी, श्री जमील खान, पार्षद प्रतिनिधि श्री जगदीश अहिरवार, पूर्व पार्षद श्री राकेश चौरसिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक और हितग्राही मौजूद रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026
💠सिवनी मालवा विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई में आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण ➡️कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार प्रति सप्ताह आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई के तहत मंगलवार को सिवनी मालवा विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए। ➡️प्राप्त आवेदनों में राजस्व विभाग के 07, मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के 04 तथा जनपद पंचायत सिवनी मालवा के 04 आवेदन शामिल रहे। जनसुनवाई के दौरान राजस्व विभाग के 02, जनपद पंचायत सिवनी मालवा के 02 तथा मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के 01 आवेदन का मौके पर ही त्वरित निराकरण कराया गया। ➡️जनसुनवाई में खाद की समस्या लेकर पहुंचे ग्राम जाटामाऊ वन ग्राम के लगभग 25 से 30 ग्रामीणों की समस्या का भी तत्काल समाधान किया गया। ग्रामीणों के लिए ई-विकास प्रणाली के माध्यम से खाद प्राप्ति हेतु ई-टोकन जारी किए गए। इसके अतिरिक्त ग्राम गुरंजघाट के एक कृषक का भी ई-टोकन जारी कर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विजय राय द्वारा मौके पर ही त्वरित निराकरण कराया गया। जनसुनवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी मालवा सहित विकासखंड स्तरीय समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026
💠जनसुनवाई में 152 आवेदनों पर हुई सुनवाई, 💠अतिक्रमण, आवास,सुरक्षा, सीमांकन जैसे अन्य राजस्व मामलों से संबंधित 152 आवेदन हुए प्राप्त 💠 मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन की अध्यक्षता मे जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सीईओ श्री जैन ने अधिकारियों के साथ जनसामान्य की समस्याओं पर गंभीरता से सुनवाई की गई। जनसुनवाई में आए 152 आवेदनों पर सुनवाई कर उनका निराकरण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। ➡️ मंगलवार को जनसुनवाई में आए ग्राम लखनपुर निवासी अर्जुन सिंह ने आवेदन देते हुये बताया की उनकी भैंस की मृत्यु विधुत तार की चपेट में आकर हो गयी थी। उन्होंने मुआवजा प्रदान करने के सम्बन्ध में आवेदन दिया। जिस पर श्री जैन ने शीघ्र सहायता प्रदान करने के लिए निर्देशित किया।एक अन्य मामले में नर्मदापुरम निवासी पूजा बाई ने उनके पिता की सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो जाने के कारण उपचार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए आवेदन दिया। जिस पर श्री जैन ने नगर तहसीलदार को उचित सहायता प्रदान करने के लिए निर्देशित किया। एक अन्य मामले में ग्राम कालाआखर निवासी ओजू धुर्वे ने सीमांकन कराये जाने के सम्बंध में आवेदन दिया। जिस पर श्री जैन ने इटारसी अनुविभागीय अधिकारी को शीघ्र सीमांकन करने के लिए निर्देशित किया। ➡️जनसुनवाई मे आए पेंशन, सीमांकन, अतिक्रमण, विधुत, राजस्व सम्बन्धि आवेदनों पर सुनवाई कर उनका त्वरित निराकरण किया गया। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री अनिल जैन डिप्टी कलेक्टर श्रीमती डॉ बबीता राठौर,डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरोज परिहार सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026