अंबाह: अंबाह में पुलिस का फ्लैग मार्च, ठेला संचालकों को चेतावनी; तीन सवारी व नाबालिगों पर भी सख्ती
Ambah, Morena | Oct 13, 2026 अंबाह। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सोमवार शाम एसडीओपी प्रशांत भदौरिया और नगर निरीक्षक वीरेश कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण करने वाले ठेला संचालकों को चेतावनी देकर ठेले हटवाए। तीन सवारी बैठाकर चलने वालों और नाबालिगों के वाहन चलाने पर भी पुलिस ने समझाइश देकर यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी।