Chandauli Crime: धानापुर के बिरना गांव में बड़ी चोरी, असलहा लेकर नए मकान में घुसे चोर; ₹1.60 लाख नकद और लाखों के जेवर पार
धानापुर/चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बिरना गांव में बुधवार की रात चोरों ने एक नए मकान को निशाना बनाकर ₹1 लाख 60 हजार नकद और सोने के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी की पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार बिरना गांव निवासी भानु मौर्य का नया मकान बनकर तैयार हुआ है, जबकि मकान की दूसरी मंजिल पर अभी निर्माण कार्य चल रहा है। परिवार के लोग रात में नए मकान को बंद करके पुराने घर में सोने चले गए थे।
बताया जा रहा है कि परिवार के पुराने मकान में जाने के बाद चोर नए मकान में दाखिल हुए। चोरों ने घर के कमरों को खंगाला और वहां रखे ₹1.60 लाख रुपये नकद, सोने की चेन, सोने की अंगूठी समेत अन्य आभूषण चोरी कर लिए।
CCTV में कैद हुई चोरों की करतूत
गुरुवार सुबह जब परिजन नए मकान में पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की जानकारी होते ही परिवार में हड़कंप मच गया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और घर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में चोर कथित तौर पर असलहा लेकर घर में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस के सामने चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की चुनौती है।
चंदौली में लगातार चोरी से ग्रामीणों में दहशत
धानापुर क्षेत्र में चोरी की इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि रात के समय घरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
Chandauli Crime News, Chandauli News, चंदौली में चोरी, धानापुर में चोरी, धानापुर चोरी कांड, बिरना गांव चोरी, बिरना गांव चंदौली, चंदौली क्राइम न्यूज, चोरों ने घर में की चोरी, CCTV में कैद चोरी, चंदौली चोरी की घटना, ₹1.60 लाख की चोरी, सोने के जेवर चोरी, असलहा लेकर घर में घुसे चोर, Dhanapur News, Dhanapur Crime News
#dhanapur #chandauli #crime #TheftCase