बीरपुर: बीरपुर किसान भवन में आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर प्रोजेक्टर से दिया गया प्रशिक्षण, कार्य में तेजी लाने का निर्देश
बीरपुर किसान भवन में आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुई। इसमें प्रखंड के सभी पंचायतों के आवास सहायक , पंचायत रोजगार सेवक ,विकास मित्र ,किसान सलाहकार , जनवितरण प्रणाली के डीलरों को संयुक्त रूप से प्रशिक्षण दिया गया। बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर, एमओ सोनाली सिंह, वीरपुर पीएचसी प्रभारी डॉक्टर नेहाल फारूक ,हेल्थ मैनेजर भवेश कुमार मौजूद थे।