बीरपुर: मुरादपुर में चौपाल व सास बहू बेटी सम्मेलन कर दी गई परिवार नियोजन उपाय की जानकारी
स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन दिनों परिवार नियोजन पखवाड़ा कार्यक्रम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को बीरपुर प्रखंड के जगदर पंचायत के मुरादपुर के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 65 पर चौपाल एवं सास बहू बेटी सम्मेलन आयोजित कर परिवार नियोजन के उपाय के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।बीरपुर पीएचसी के वीसीएम रवि राय ने लोगों को परिवार नियोजन से लाभ की जानकारी दी।