बीरपुर: बीरपुर में एनएचएम कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी रहा जारी
बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रखंड इकाई बीरपुर के बैनर तले एनएचएम कर्मियों की बीरपुर पीएचसी में हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा ।इस दौरान कर्मियों ने सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । कर्मियों ने बताया कि स्मार्ट फोन से एप के माध्यम से फेस उपस्थिति का आदेश जारी करना अव्यवहारिक है।