बीरपुर: पूर्व विधायक अमिता भूषण ने पानापुर में मृतक बच्चे के परिवारों से की मुलाकात, दी सांत्वना
बीरपुर प्रखंड के भवानंदपुर पंचायत के पानापुर में पवड़ा ढाव के बूढी गंडक नदी में स्नान के दौरान चार बच्चों की डूबने से हुई मौत के बाद राजनीतिक दल के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों का पीड़ित परिवारों से मुलाकात का सिलसिला जारी है ।इसी कड़ी में सोमवार की दोपहर बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अमिता भूषण ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर सांत्वना दिया।