बीरपुर: नशे की हालत में फूलकारी चौक स्थित सड़क पर हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बीरपुर थाना क्षेत्र के फूलकारी चौक स्थित सड़क पर नशे की हालत में हंगामा करना दो युवकों को महंगा पड़ा। हंगामे की सूचना पाकर बीरपुर थाना की डायल 112 की पुलिस टीम ने दोनों युवकों को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवक भगवानपुर थाना क्षेत्र के मखवा वार्ड नंबर 7 का निवासी बताया जा रहा है।