हाथरस: हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेल से यात्रा कर रहा यात्री गिरकर हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर चलती रेल की पायदान पर बैठकर यात्रा करते समय रेल से गिरकर एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में शख्स को आरपीएफ के जवानों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रेल से गिरकर घायल हुए शख्स का डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।